August 8, 2026

अजय मिश्रा को तुरंत गृह राज्य मंत्री पद से हटाया जाए: प्रियंका गांधी

देहरादून 20 नवंबर 2021,

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखीमपुर-खीरी हिंसा मामले में आरोपी गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा द्वारा अमित शाह के साथ मंच साझा करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अजय मिश्रा को तुरंत गृह राज्य मंत्री पद से हटाने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के कृषि कानूनों को रद्द करने के फैसले पर कहा कि यह फैसला हार के डर से लिया गया है। उन्होंने पत्र में कहा है कि, ‘लखीमपुर में किसानों के साथ अत्याचार हुआ इससे कोई इंकार नहीं कर सकता है। वहीं सरकार ने किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की है. अभी तक सरकार लखीमपुर के आरोपियों बचाने की कोशिश कर रही है. इसलिए अजय मिश्रा को तुरंत गृह राज्य मंत्री पद से हटाया जाए।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.