June 24, 2026

लखीमपुर-खीरी तिकुनियां हिंसा में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से विशेष जांच दल की निगरानी हेतु पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज राकेश कुमार जैन। नियुक्त।

देहरादून 20 नवंबर 2021,

लखीमपुर-खीरी : लखीमपुर-खीरी तिकुनियां हिंसा की न्यायिक जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 अक्तूबर को जांच टीम के गठन के साथ ही एक सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया था।आयोग को यूपी सरकार को जांच की रिपोर्ट देनी थी। 17 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज प्रदीप श्रीवास्तव लखीमपुर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। तिकुनियां जाकर घटनास्थल का मुआयना भी किया था।

लेकिन सुप्रीम कोर्ट की तरफ से मामले में विशेष जांच दल की निगरानी के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज राकेश कुमार जैन को बुधवार को जिम्मेदारी सौंप दी गई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.