June 25, 2026

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू , एक आतंकी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी।

देहरादून 20 नवंबर 2021,

जम्मू-कश्मीर:  कुलगाम के अशमुजी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जवानों ने फायरिंग कर रहे एक आतंकी को मार गिराया है। प्राथमिक तौर पर उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

इलाके में अभी भी दो से अधिक आतंकियों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

कुलगाम जिले में यह इस सप्ताह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले बुधवार को जिले में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पांच आतंकियों को मार गिराया था।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में द रेजिस्टेंस फ्रंट के कमांडर अफाक सिकंदर समेत अन्य आतंकी ढेर हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दक्षिण कश्मीर जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में ये एनकाउंटर हुए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.