June 23, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल ) की कीमतों में लगातार वृद्धि।

देहरादून 020मार्च 2022,

यूक्रेन संकट: रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमला करने और रूस पर अमेरिका और यूरोपियन संघ द्वारा आर्थिक प्रतिबंध लगाने के कारण आपूर्ति संकट की आशंका से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (क्रूड ऑयल ) की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।

अंतराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड बुधवार को पांच प्रतिशत बढ़कर 111 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया, जो जुलाई 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है।

अमेरिकी क्रूड भी करीब पांच फीसदी की तेजी से 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जो सितंबर 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है।

रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है रूस पर लगाये गये प्रतिबंधों का असर रूस के तेल निर्यात पर पड़ेगा, जिससे तेल आपूर्ति संकट बढ़ सकता ।

यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के बाद कई तेल आयातक देश रूस के अलावा अन्य विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। रूस के तेल निर्यात पर प्रतिबंध की आशंका भी उन्हें दूसरे विकल्प तलाशने को मजबूर कर रही है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.