Recent Posts

September 21, 2026

उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, 4-5 दिन राहत के आसार नहीं

Weather

उत्तराखंड में गर्मी का असर तेज हो गया है और आने वाले दिनों में भी इससे राहत मिलने के आसार कम है___देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के मौसम का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है_​मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि 20 और 21 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे कुछ पर्वतीय जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है___इसके अलावा प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोई विशेष मौसमी गतिविधि नहीं होगी_​बढ़ते तापमान पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय दोनों क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है साथ ही अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं है, इसलिए तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है और यह सामान्य से अधिक ही बना रहेगा।

 

रोहित थपलियाल, मौसम वैज्ञानिक।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.