July 22, 2026

नदी किनारे अवैध कटान पर छापा, वनकर्मी पर फायरिंग… बाल-बाल बची जान

रामनगर,तराई पश्चिमी वन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अवैध पेड़ कटान की सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने न सिर्फ वनकर्मी को घायल किया, बल्कि जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की।
मामला नाथुपुर छोई क्षेत्र का है, जहां वन बीट अधिकारी के अनुसार आज सुबह वन विभाग को सूचना मिली कि नदी किनारे कुछ लोग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वन बीट अधिकारी विमल चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जब टीम मौके पर पहुंची तो देखा गया कि आरोपी पहले ही पेड़ काट चुके थे और लकड़ी को बाइक पर लादने की तैयारी कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया।
इसी दौरान हालात अचानक बिगड़ गए।

विमल चौधरी के मुताबिक, आरोपियों में से एक के पास पिस्तौल थी। जैसे ही उन्होंने उसे पकड़ने और हथियार छीनने की कोशिश की, आरोपी ने विरोध किया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस झड़प में वन बीट अधिकारी घायल हो गए।विमल चौधरी ने बताया कि इसके बाद तीनों आरोपी एकजुट होकर उन पर पर हावी हो गए और मौके से भागने लगे,उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाँ कि हैरानी की बात यह रही कि भागते समय आरोपियों ने फायरिंग भी की। हालांकि, गोली का निशाना चूक गया और वनकर्मी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले में वन बीट अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध कटान कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर हमने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमला कर दिया और फायरिंग भी की।विमल चौधरी और उनकी टीम ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है।फिलहाल पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है। वहीं घायल हुए वनकर्मी विमल चौधरी का इलाज रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है…

विमल चौधरी,घायल वन बीट अधिकारी

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.