August 8, 2026

उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को पुरस्कृत किया गया।

देहरादून 31 जनवरी 2023,

दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस-2023 की परेड में प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की झांकियों में उत्तराखण्ड की ‘मानसखण्ड’ झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया है। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने यह पुरस्कार प्रदान किया। उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राज्य की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान भी उपस्थित रहे ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों और झांकी के कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि देश-विदेश के लोग मानसखण्ड के साथ ही उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति से भी परिचित होंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.