April 30, 2026

गौतम अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स सूची से बाहर।

देहरादून 31 जनवरी 2023,

दिल्ली : हिडेनबर्ग शोध की रिपोर्ट चर्चा में आने से अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों का गिरना लगातार जारी है। अदानी के शेयरों में भारी गिरावट के बाद प्रसिद्ध कारोबारी गौतम अडानी अब ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, सिर्फ एक हफ्ते में अदाणी ग्रुप की कुल संपत्ति में 84.4 अरब डॉलर की कमी आई है।

शेयर बाजार में सूचिबद्ध अदानी समूह की 7 कंपनियों के शेयरों में अप्रत्याशित गिरावट आई ई है। इनमें अदानी पोर्ट्स, अदानी विल्मर, अदानी ग्रीन एनर्जी और अदानी टोटल गैस जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कोई भी भारतीय नहीं है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.