June 23, 2026

करन माहरा आगामी 10 अक्टूबर को हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर सत्याग्रह करेंगे।

देहरादून 07अक्टूबर 2022,

हाल ही में संपन्न हुए हरिद्वार के त्रृस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत पर , उत्तराखंड कांग्रेस ने चुनाव में धांधली करने, धनबल का प्रयोग, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि कई स्थानों पर रिकाउंटिंग के माध्यम से चुनाव नतीजों को प्रभावित किया गया है। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे भी दर्ज किये गये हैं। जिसके विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आगामी 10 अक्टूबर को हरिद्वार में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के समीप देवपुर चौराहे पर सत्याग्रह करेंगे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत का कहना है कि हरिद्वार जिले में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण निर्धारित होने से लेकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक बीजेपी ने सत्ता के दम पर चुनाव में सरकारी धांधली, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और चुनाव नतीजों को प्रभावित किया है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के न्यायाधीश की देखरेख में जांच कमेटी गठित की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं के साथ 10 अक्टूबर को हरिद्वार में सत्याग्रह करने जा रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि , हरिद्वार पंचायत चुनाव में कई बार रिकाउंटिंग कर प्रत्याशियों को हराया है। बीजेपी ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए चुनाव परिणाम बदले हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.