Recent Posts

August 16, 2026

कांग्रेस की 12 दिसंबर को केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण बढ़ती मंहगाई के खिलाफ देशव्यापी रैली।

देहरादून 08 दिसंबर 2021,

राजस्थान: कांग्रेस ने 12 दिसंबर को केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रस्तावित महंगाई हटाओ देशव्यापी रैली को सफल बनाने की कोशिशों में जुट गई है। जयपुर में आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं और आम जनता को एकत्रित करने का जिम्मा मंत्रियों एवं पदाधिकारियों को सौंप दिया गया है। इसके लिए कमेटियों का गठन भी किया गया है। महत्वपूर्ण यह है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी।

राजस्थान में यह पहला मौका होगा जब तीनों प्रमुख नेता एक साथ केंद्र सरकार पर हमला बोलेंगे। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश चुनाव में जुटी हैं। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ इस रैली को लेकर राज्य मंत्रीपरिषद्, प्रदेश पदाधिकारियों तथा आयोजन संबंधी तैयारियों के लिये मंगलवार को समीक्षा की गई। इसमें मुख्यमंत्र अशोक गहलोत, महासचिव अजय माकन और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.