June 26, 2026

कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदर्शन के दौरान काले कपड़े पहनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमलावर हुए।

देहरादून 11 अगस्त 2022,

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा 5 अगस्त को महंगाई के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान काले कपड़े पहनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब काले जादू की तरफ मुड़ते नजर आ रहे हैं। हमने 5 अगस्त को देखा है कि कैसे काले जादू को फैलाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग काले जादू में विश्वास करते हैं वे कभी भी फिर से लोगों का विश्वास नहीं जीत पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने पानीपत में 900 करोड़ रुपये की लागत से बना दूसरी पीढ़ी का इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने मुफ्त उपहार बांटने की राजनीति में शामिल होने को लेकर कुछ विपक्षी दलों पर हमला किया और कहा कि ऐसी चीजें राष्ट्र का केवल नुकसान ही करेंगी क्योंकि ये नयी प्रौद्योगिकी में निवेश को बाधित करती हैं। उन्होंने कहा, पांच अगस्त को हमने देखा कि कैसे कुछ लोगों ने ‘काला जादू’ फैलाने की कोशिश की. ये लोग सोचते हैं कि काले कपड़े पहनने से उनके दुर्दिन खत्म हो जाएंगे, लेकिन वे नहीं जानते कि जादू टोना, काला जादू और अंधविश्वास में लिप्त होकर वे फिर से लोगों का विश्वास अर्जित नहीं कर सकते।

इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि, ये काला धन लाने के लिए तो कुछ कर नहीं पाए, अब काले कपड़ों को लेकर बेमतलब का मुद्दा बना रहे हैं। देश चाहता है कि प्रधानमंत्री उनकी समस्याओं पर बात करें लेकिन जुमला जीवी कुछ भी बोलते रहते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.