June 24, 2026

कुलपति चयन प्रक्रिया में डिजिटल सपोर्ट सिस्टम का प्रयोग करने का निर्णय।

देहरादून 21 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: राजकीय विश्वविद्यालयों में कुलपति चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अब डिजिटल सपोर्ट सिस्टम का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के राज्यपाल लैफ्टिनैन्ट जनरल रि. गुरमीत सिंह ने इसकी मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालयों के कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया में इसकी शुरूआत भी हो गई है।

इसी संदर्भ में उत्तराखण्ड तकनीकी और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हेतु कुलपति नियुक्ति प्रक्रिया हेतु पैनल में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों का औपचारिक साक्षात्कार हुआ। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति पद हेतु चयन साक्षात्कार में इस पूरी प्रक्रिया को लागू किया गया।

राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कुलपति पद सहित सभी नियुक्तियाँ पूर्ण पारदर्शिता एवं स्वच्छता के साथ हों। शैक्षणिक पदों पर होने वाले साक्षात्कार की वीडियो रिकार्डिंग करने हेतु व्यवस्था बनाई जाए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.