June 23, 2026

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के बीच रक्षा सहयोग वार्ता।

देहरादून 04 मार्च 2023,

दिल्ली: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के के बीच एक-दूसरे के महत्वपूर्ण रक्षा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के संबंध में वार्ता हुई।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि, केंद्रीय रंक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत रक्षा उपकरणों के स्वदेशीकरण और घरेलू निर्माण में भारत की प्राथमिकता को उजागर किया है। मंत्रालय ने कहा है कि रक्षा मंत्री ने भारत में एक विश्व स्तरीय रक्षा उत्पादन की स्थिति में इजरायली उद्योगों के सहयोग को स्वीकार किया है। इसके साथ ही इजरायल को विशेष रूप से विशिष्ट प्रौद्योगिकी में सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम में निवेश को और मजबूत करने का निमंत्रण भी दिया है।

भारत के रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इजरायल के रक्षा मंत्री मेजर जनरल योआव गैलेंट के साथ रक्षा संबंधी वार्ता सार्थक रही है। उन्होंने बताया कि भारत इजरायल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता देता है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने की दिशा में उनके साथ काम करने की आशा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अवगत कराया कि भारत में विश्व स्तरीय डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईको सिस्टम के लिए इजरायली उद्योगों का सहयोग लेने पर भी चर्चा की गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.