June 23, 2026

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना प्रतिबंध के सम्बन्ध में पत्र भेजा।

देहरादून 17 फरवरी 2022,

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए राज्यों को कोरोना प्रतिबंध को कम करने या खत्म करने के सम्बन्ध में पत्र भेजा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर कर कोरोनावायरस महामारी के दृष्टिगत लगाए गए प्रतिबंधों की फिर से समीक्षा करने के लिए कहा है।

लगभग बीस दिनों से अधिक समय से कोरोना संक्रमितो की संख्या में गिरावट आ रही है। इस गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि देशभर में कोरोनावायरस के मामलों में कमी देखी जा रही है। ऐसे में राज्यों को प्रतिबंधों की समीक्षा करने के साथ इनमें संशोधन करना चाहिए और अगर जरूरत पड़े तो वे अतिरिक्त प्रतिबंधों को हटाया भी जा सकता है।

कोरोना वायरस की बदली स्थिति के बीच कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए जो नियम लागू किए गए थे, उनकी समीक्षा हुई है। इसी हिसाब से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गई नई गाइडलाइंस में विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटीन के नियम को भी खत्म कर दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों निर्देश दिया है कि , ‘मौजूदा समय में भारत में कोरोना केसों में कमी देखी जा रही है। राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के लिए ये बेहतर होगा कि वे अतिरिक्त प्रतिबंधों की समीक्षा करें और इनमें बदलाव करें या फिर इन्हें हटा दें। हालांकि, राज्यों को अपने यहां आने वाले केसों की निगरानी भी जारी रखनी चाहिए। वे चाहें तो कोरोना को रोकने के लिए पांच चरण की नीति अपना सकते हैं। इसके तहत राज्य टेस्ट- ट्रैक- ट्रीट- वैक्सिनेशन और कोरोना अनुरूप व्यवहार का नियम लागू कर सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.