Recent Posts

August 16, 2026

केन्द्र सरकार के खिलाफ जयपुर में ‘महंगाई हटाओ रैली’ को राहुल गांधी ने संबोधित किया।

देहरादून 12 दिसंबर 2021,

राजस्थान: केंद्र सरकार के खिलाफ जयपुर में ‘महंगाई हटाओ रैली’ को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने संबोधित किया।

राहुल गांधी ने हिंदू और हिंदुत्व को परिभाषित।  कहा, ‘देश की राजनीति में दो शब्दों के बीच स्पर्धा है। हिंदू और हिंदुत्व। दोनों का अंतर समझने की जरूरत है। मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं हूं। आप सभी हिंदू हैं, हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदू थे और उनकी हत्या करने वाला गोडसे हिंदुत्ववादी था। गांधी को हिंदुत्ववादियों ने गोली मारी थी।’ राहुल ने आगे कहा, देश में 2014 से हिंदुत्ववादियों की सरकार है। हमें इस सरकार को हटाना है और हिंदुओं की सरकार बनाना है।

महात्मा गांधी ने पूरी ज़िन्दगी सत्य को ढूंढने में लगा दी। हिंदुत्ववादी अपनी पूरी ज़िन्दगी सत्ता को खोजने में लगा देगा – उसे सिर्फ सत्ता चाहिए। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, उसका रास्ता सत्ताग्रह है। हिन्दुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए। महात्मा गांधी कहते हैं मैं सच्चाई चाहता हूँ , सत्ता नहीं। हिंदुत्ववादी कहतें हैं कि उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए, सत्य जाए भाड़ में।

कृषि कानूनों को निरस्त करते समय प्रधानमंत्री द्वारा माफी मांगने पर राहुल गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की जो आत्मा है, उनका जो दिल है, किसानों की छाती में चाक़ू मारा। पीछे से मारा। जब हिन्दू किसान हिंदुत्ववादी के सामने खड़ा हुआ, तो मोदी जी कहतें हैं, मैं माफ़ी मांगता हूँ।

चाईना की सेना हमारे देश की सीमा में आ जाती है, पर प्रधानमंत्री जी कहतें हैं, कि हमारे देश में कोई नहीं आया

आज हिंदुस्तान की 1% आबादी के हाथ में 33% धन। और सबसे 50% गरीब आबादी के हाथ में सिर्फ 1% धन। मोदी जी ने उनके 3-4 उद्योगपतियों ने इस देश को 7 साल में बर्बाद कर दिया।

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कहा कि पूरा देश चार-पांच उद्योगों के हाथ में है। हर संस्थान एक संगठन के हाथ में है। मंत्रियों के ऑफिस में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ओएसडी हैं। चाईना की सेना हमारे देश की सीमा में आ जाती है, पर प्रधानमंत्री जी कहतें हैं, कि हमारे देश में कोई नहीं आया।

कांग्रेस पार्टी  ने केंद्र में भाजपा  सरकार की नीतियों और निर्णयों के लिए उसकी निंदा करते हुए कहा था कि उन्होंने देश में “बढ़ती मुद्रास्फीति” की है। मोदी सरकार का हर फैसला जनविरोधी है। छोटे और मझोले उद्योग धराशायी हो गए।

कांग्रेस ने कहा कि न नक्सलवाद खत्म हुआ, न आतंकवाद खत्म हुआ और न ही काला धन खत्म हुआ है। देश में बेरोजगारी दर 10 फीसदी है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बढ़ती महंगाई से निजात पाने के लिए मोदी और बीजेपी को हराएं।

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.