August 18, 2026

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए।

देहरादून 24 मार्च 2022,

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री बनने के बाद सौरभ बहुगुणा ने आज देहरादून में एमडीडीए कंपलेक्स घंटाघर स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा जी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया, उसके बाद उन्होंने उत्तराखंड राज्य के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अन्त में कचहरी परिसर में स्थित उत्तराखंड आंदोलनकारी शहीद स्मारक पर जाकर पुष्प अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा हेमवती नंदन बहुगुणा के पौत्र और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा  के पुत्र हैं। वे विधानसभा क्षेत्र सितारगंज उधम सिंह नगर से दूसरी बार के विधायक हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं और सपनों के अनुरूप उत्तराखंड को बनाने के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर उत्तराखंड का निर्माण करना है।

इस मौके पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भाजपा नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूड़ी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रवींद्र जुगरान,स्वेता खंडूरी, शकील अहमद, दीपक धीमान, विनोद कनोजिया, हेमेंद्र मलीक, विजय कुमार, मयंक खंडूरी, राज्य आंदोलनकारी गौरव खंडूरी, अरुण चमोली अंजना वालिया उनियाल सैकड़ों नोजवान उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.