October 4, 2026

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया।

देहरादून 21 मई 2022,

दिल्‍ली:  कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी लंदन में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संबोधित किया। राहुल गांधी के अलावा इस सम्‍मेलन में सीताराम येचुरी, सलमान खुर्शीद, तेजस्वी यादव, महुआ मोइत्रा और मनोज झा सहित विपक्ष के नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी ने कहा भारत उन संस्थानों पर हमले देख रहा है, जिन्होंने देश का निर्माण किया है, जिस पर अब डीप स्टेट यानि भाजपा का कब्जा है। कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था वाला पहले जैसा भारत हासिल करना चाहती है इसके लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।

कैम्ब्रिज में राहुल गांधी ने कहा हम मानते हैं कि भारत इसके लोग हैं। उन्‍होंने कहा भाजपा और आरएसएस भारत को भूगोल की तरह देखता है। हम सिर्फ भाजपा से नहीं लड़ रहे हैं, यह अब शुद्ध राजनीतिक लड़ाई नहीं है। उन्‍होंने दावा किया कि मीडिया पर भाजपा का शत-प्रतिशत नियंत्रण है।

कांग्रेस नेता ने कहा कांग्रेस भारत में लोकतंत्र हासिल करने के लिए लड़ रही है। यह अब एक राष्‍ट्रीय वैचारिक लड़ाई है। डीप स्टेट यानि भाजपा भारतीय राज्य को चबा रहा है, जैसा कि पाकिस्तान में हुआ था। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अंदरूनी कलह, विद्रोह, दलबदल और चुनावी हार से जूझ रही है।कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा, रोजगार में तेज गिरावट के बावजूद, “ध्रुवीकरण और मीडिया के कुल वर्चस्व” के कारण भारत में सत्ता में बनी हुई है। भारत अच्छी जगह पर नहीं है। भाजपा ने चारों तरफ मिट्टी का तेल छिड़का है।

सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा हमारे पास एक ऐसा भारत है जहां अलग-अलग विचार मौजूद हो सकते हैं और हम बातचीत कर सकते हैं। भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा जनता की आवाज दबा रही है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.