June 24, 2026

चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

देहरादून 11 मई 2022,

उत्तराखंड: 31 मई को चंपावत विधानसभा उपचुनाव का मतदान होगा और 3 जून को चुनाव परिणाम आएगा। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी निर्मला गहतौड़ी के बीच में सीधा मुकाबला होना है। चंपावत उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पार्टी मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या, प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद तीरथ सिंह रावत, अजय टम्टा ,अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के नाम शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, डॉ. धनसिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा,पूर्व मुख्यंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट, दीप्ति रावत, सरिता आर्य, खिलेंद्र चौधरी, किरण देवी, दीपचंद्र पाठक, कैलाश गहतोड़ी, हर भजन सिंह चीमा, प्रेम सिंह राणा, ज्योति राय, डॉ. विनोद प्रजापति, लीलावती राणा, हीमा जोशी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.