August 18, 2026

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या;प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

देहरादून 08 जुलाई 2022,

दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को नारा शहर में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गोली लगने के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हुआ। बाद में अस्पताल में उनका निधन हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर भारत के बड़े-बड़े नेताओं ने उनकी मौत पर शोक जताया है।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले 41 साल के संदिग्ध को पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ़्तार कर लिया था।जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके के अनुसार, संदिग्ध हमलावर शिंज़ो आबे से नाख़ुश था और उसने हत्या के इरादे से ही गोली चलाई थी।

गोली लगने के बाद शिंज़ो आबे को हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनको बचाया नही जा सका।

शिंज़ो आबे के निधन पर जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमियो किशिदा ने कहा है कि 67 साल के आबे की हालत गंभीर है और वह उनके ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। जिसके बाद उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने शोक संदेश में लिखा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक कुशल प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.