June 23, 2026

टोल फ्री नंबर चस्पा ना होने पर दुकान का रु 20,000 का चालान किया गया।

देहरादून 30 जून 2022,

उत्तराखंड:देहरादून में शराब की ओवर रेटिंग एवं अन्य राज्य से जनपद में शराब तस्करी न हो इसके लिए जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा नियमित छापेमारी अभियान कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन की आबकारी विभाग की टीम ने विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत लेहमन पुल पर आने वाले वाहनों की सघन जांच की है। इसी प्रकार नगर क्षेत्र अंतर्गत निरंजनपुर विदेशी शराब की दुकानों पर भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विदेशी शराब की दुकान निरंजनपुर में स्टॉक रजिस्टर अपडेट ना पाए जाने तथा दुकान के बाहर टोल फ्री नंबर चस्पा ना होने पर दुकान का रु 20,000 का चालान किया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.