August 8, 2026

संसदीय राजभाषा निरीक्षण प्रश्नावली पर आधारित एक दिवसीय हिन्‍दी कार्यशाल का आयोजन किया गया।

देहरादून 30 जून 2022

उत्तराखंड: खादी और ग्रामोद्योग आयोग, जीएम एस रोड देहरादून में संसदीय राजभाषा निरीक्षण प्रशनावली पर आधारित एक दिवसीय हिन्‍दी कार्यशाल का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिथि वक्‍ता एवं प्रबन्‍धक (राजभाषा) सेवानिर्वित्त महिमानन्‍द भट्ट को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।उनके द्वारा राजभाषा के पृष्‍ठ भूमि तथा आजादी से लेकर आज तक राजभाषा के प्रसार के बारे में बारे में जानकारी दी गई। एक दिवसीय हिन्‍दी कार्यशाला में उन्‍होने कहा कि राजभाषा संवाद की भाषा है, जिससे हमें तन्‍मयता के साथ ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने संसदीय राजभाषा निरीक्षण प्रश्नावली के बिन्‍दुओं के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार से निरीक्षण प्रशनावली को तैयार किया जाए।

राम नारायण, राज्‍य निदेशक द्वारा उपस्थित सभी कार्मिकों को अवगत कराया कि अपने दैनिक कार्यालय के कार्य को करते हुए राजभाषा के नियमों एवं अधिनियमों को विशेष ध्‍यान रखे। उक्‍त कार्यशाला में यू एस रावत, सहायक निदेशक-प्रथम/प्राचार्य, एम डी टी सी, देहरादून एवं कार्यालय के सभी कार्मिको ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन बिजेन्‍द्र कुमार, आशुलिपिक-डी (हिन्‍दी) द्वारा किया गया।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.