June 28, 2026

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की है।

देहरादून 13 जून 2022,

उत्तराखंड; नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नोटिस देकर पूछताछ करने के मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी संदर्भ में उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार विपक्ष का उत्पीड़न करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय की नोटिस की कार्यवाही इसी साजिश का हिस्सा है। आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले नेशनल हेराल्ड अखबार की रक्षा के कांग्रेस ने उसकी आर्थिक सहायता की थी। वर्ष 2012 में केंद्रीय चुनाव आयोग और वर्ष 2015 में खुद प्रवर्तन निदेशालय इससे जुड़े आरेापों को खारिज कर चुके हैं। कांग्रेस केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर रही है, इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वेष की भावना के साथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिपक्ष नेता यशपाल आर्य, ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के इस प्रकार आचरण से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस देश और लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सदैव लड़ती रहेगी। कभी झुकेगी नहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों पर हमला बोला।

विरोध प्रदर्शन में भुवन कापड़ी, सूर्यकांत धस्माना, पंकज छेत्री, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल , विधायक फुरकान अहमद, विक्रम नेगी, मनोज तिवारी, रवि बहादुर, खुशहाल सिंह अधिकारी, राजेंद्र भंडारी, अनुपमा रावत प्रदेश उपाध्यक्ष-संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, सुरेंद्र कुमार, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुशील राठी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पीसीसी महामंत्री राजेंद्र शाह, पीके अग्रवाल, गोदावरी थापली, नवीन जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय किशोर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी, मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, लक्ष्मी अग्रवाल, मनीष नागपाल, मीना रावत, शांति रावत, परिणिता बडोनी आदि मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.