June 24, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” पर कर्नाटक के मैसूरु पैलेस मैदान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

देहरादून 18 जून 2022,

दिल्ली: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” के मौके पर कर्नाटक के मैसूरु पैलेस मैदान में एक सामूहिक योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ इस सामूहिक योग कार्यक्रम में 1500 गणमान्य भी योग करेंगे।

सोनोवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ समारोह का विषय ‘मानवता के लिए योग’ है और दुनिया भर में लगभग 25 करोड़ लोगों के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने की उम्मीद है।

आयुष मंत्री ने कहा, ‘ योग कार्यक्रम भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजे से प्रारंभ होकर रात 10 बजे तक चलेगा। फिजी, ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू होकर यह सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका और टोरंटो, कनाडा में समाप्त होगा।’ उन्होंने कहा, ’79 देश और संयुक्त राष्ट्र संगठन कार्यक्रम के लिए विदेश में भारतीय मिशन को पूरा समर्थन दे रहे हैं। कार्यक्रम का डीडी इंडिया पर 16 टाइम जोन के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का हिस्सा होगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.