June 24, 2026

ब्राह्मण समाज महासंघ” ने हिंदू नववर्ष 2079 की प्रथम संध्या पर नगर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर पर 2100 दीपों को प्रज्वलित कर नव वर्ष प्रतिप्रदा का जोरदार स्वागत किया गया।

देहरादून 02 अप्रैल 2022,

ब्राह्मण समाज महासंघ” के आह्वान पर देहरादून के सभी ब्राह्मण संगठनों ने मिलकर हिंदू नववर्ष 2079 की प्रथम संध्या पर नगर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर पर 2100 दीपों को प्रज्वलित कर नव वर्ष प्रतिप्रदा का जोरदार स्वागत किया । दीप मालाओं के प्रज्वलित होते ही घंटाघर परिसर जगमगा उठा। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा महापौर , नगर निगम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्रीपरशुराम चतुर्वेद विद्यालय के छात्रों द्वारा वैदिक मंत्रों से देवताओं का आह्वान किया। सभी ब्राह्मण बंधुओं द्वारा परस्पर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता व सद्भाव की कामना की गई।

इस अवसर पर पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उदयशंकर भट्ट,आचार्य पवन कुमार शर्मा, आचार्य भरत राम तिवारी, ओपी वशिष्ठ ,मुख्य संयोजक, एस पी पाठक, उप मुख्य संयोजक, अरुण शर्मा, महासचिव, डा. वी डी शर्मा, प्रवक्ता, हरिकृष्ण शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, थानेश्वर उपाध्याय, शशि शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अतुल तिवाड़ी, सोमदत्त शर्मा, राजेंद्र व्यास, रामप्रसाद गोतम, प्रमोद मेहता, शशिकांत दूबे, उमा शंकर शर्मा आदि सम्मिलित थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.