भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दो तिहाई बहुमत से भाजपा उत्तराखंड में सरकार बनायेगी।

देहरादून 07 मार्च 2022,

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव की मतगणना और चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड दौरे पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि दो तिहाई बहुमत से भाजपा उत्तराखंड में सरकार बना रही है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि भाजपा दो तिहाई बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने 60 पार की बात की थी, जिसके आसपास ही उनकी सीटें आएंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को जोड़तोड़ में पारंगत राजनीतिज्ञ का माना जाता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चुनाव मतगणना से पहले उत्तराखंड में इसी मकसद आए हैं। उत्तराखंड आने पर उन्होंने सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक से मुलाकात की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ भी बैठक करी जिसमें चुनाव परिणाम के बाद बनने वाली स्थिति को लेकर विचार विमर्श किया गया है। मतगणना के बाद बनने वाली परिस्थितियों में पार्टी और शीर्ष नेताओं की क्या भूमिका होगी। इस पर भी चर्चा की गई।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.