June 30, 2026

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे मयंक जोशी के लखनऊ कैंट से प्रत्याशी बनाए जाने की पैरवी करी।

देहरादून 18 जनवरी 2022,

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे मयंक जोशी के लखनऊ कैंट से प्रत्याशी बनाए जाने की पैरवी की है। इसके लिए खुद इस्तीफा देने को तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार इस बारे में उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर अपनी बात कही है।

रीता बहुगुणा का साफतौर पर कहना है कि यदि मौजूदा सांसद के बेटे को टिकट देने में कोई दिक्कत है तो वह इस्तीफा देने को तैयार है। लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से बीजेपी में कई दावेदार है।

रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। रीता का कहना है कि उनका बेटा पिछले काफी समय से राजनीति में एक्टिव है और लोगों के लिए काम कर रहा है. ऐसे में उनके बेटे मंयक जोशी को टिकट मिलना चाहिए। रीता के अलावा बीजेपी में अपने बेटों के लिए टिकट मांगने की लिस्ट में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भी नाम शामिल है। इन सभी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने बेटों कि लिए टिकट की मांग की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.