June 24, 2026

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने।

देहरादून 19 अक्टूबर 2022,

दिल्ली:मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे को 9385 वोट मिले हैं। खड़गे ने शशि थरूर को हराया है। खड़गे कन्नड़ के अलावा अंग्रेजी और मराठी, उर्दू, तेलुगू और हिंदी जैसी 6 अन्य भाषाएं जानते हैं।

खड़गे कर्नाटक से ऐसे दूसरे नेता हैं जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पहुंचे हैं। उनसे पहले कर्नाटक के ही एस निजलिंगप्पा 1968 में पार्टी अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा जगजीवन राम के बाद खड़गे पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष भी हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अनेक कांग्रेस जनों ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.