August 18, 2026

मसूरी में 126 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाये गए।

देहरादून 07 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के दृष्टिगत देहरादून के मसूरी क्षेत्र में उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम द्वारा चिन्हित किए गए 126 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाये गए । जिनमें बाटाघाट, मोतीलाल मार्ग, कैम्टी रोड़, बस स्टेंड एवं किंग्रेग आदि स्थान शामिल है।

उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में पुलिस, लोनिवि, नगर निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एव स्थानीय लोगों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी दी गई। संबंधित विभागों को उनकी भूमि पर कब्जा लेने तथा अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए।

अतिक्रमण हटाने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी पल्लवी त्यागी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी यूडी तिवारी, सहायक अभियन्ता लोनिवि राजेन्द्र पाल, जूनियर अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग खुशवंत शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध खनन, पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपनी भूमि को अतिक्रमित न होने देने के निर्देश दिए साथ ही कहा यदि अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर दुबारा अतिक्रमण होता है तो संबंधित विभागों के अधिकारियो पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.