Recent Posts

August 16, 2026

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल।

देहरादून 17 जनवरी 2022,

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे राजनीतिक दांव पेंच के दृष्टिगत कांग्रेस की प्रभावशाली नेत्री महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से सरिता आर्य की विधानसभा चुनाव 2022 में नैनीताल सीट के लिए कांग्रेस में टिकट की दावेदारी प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर सरिता आर्य ने नाराजगी व्यक्त की थी। वह बिना शर्त भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से उन्होंने मुलाकात भी की थी।

सरिता आर्य कह चुकी थी कि अगर बीजेपी मुझे टिकट देगी तो मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाऊंगी। उन्होंने वैसा ही किया, जैसा कहा था। कांग्रेस ने भी सरिता आर्य पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया है।

सरिता आर्य हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य से नाराज थी। वह नैनीताल सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। कांग्रेस में उन्होंने टिकट की दावेदारी भी नैनीताल सीट से की थी, लेकिन नैनीताल सीट पर कांग्रेस से संजीव आर्य का प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.