October 5, 2026

यूक्रेनी सैनिक ने पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ाकर दी शहादत।

देहरादून 26 फरवरी 2022,

यूक्रेन: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेनी सैनिक और नागरिक देशभक्ति और अदम्य साहस दिखाते हुए शहीद होकर प्रेरणा दे रहे हैं। जब यूक्रेन की सेना को यह जानकारी मिली कि रूसी सैनिक अपने टैंकों के साथ राजधानी कीव की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, तो उन्होंने शहर को जोड़ने वाले तीन पुलों को ब्लास्ट कर उड़ा दिया।

क्रीमिया के पास खेरसॉन क्षेत्र में तैनात एक यूक्रेनी सैनिक ने पुल के साथ खुद को भी धमाके में उड़ा लिया तांकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश ना कर पाएं। इस सैनिक की पहचान विटाली के रूप में हुई है। यह पुल रूस के अधिकृत वाले क्रीमिया को यूक्रेन से जोड़ता है। विटाली खेरसॉन क्षेत्र में हेनिचेस्क पुल का प्रबंधन कर रहे थे। यूक्रेन की आर्मी ने अपने जाबांज की स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है।

पुल को ध्वस्त करने से पहले विटाली ने अपने भाइयों से संपर्क किया और कहा कि वह पुल को उड़ाने जा रहा है। इसके बाद धमाका हुआ जिसमें पुल के साथ खुद को भी उड़ा लिया। उनके इस कदम ने यूक्रेनी सैन्य इकाइयों को अपने बचाव को फिर से संगठित करने का समय मिल गया है। कमाण्डर ने सैनिक के सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत सम्मान देने की बात कही है।

एक अन्य घटना में यूक्रेन के 13 जवान युद्ध के दौरान रूसी सेना का मुकाबला करते हुए शहीद हुए है। जबकि

रूसी युद्धपोत पर मौजूद रूसी सैनिकों ने उन्हे सरेंडर करने के लिए कहा था। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन 13 जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.