June 30, 2026

यूक्रेन युद्ध: रूस ने यूक्रेन से बेलारूस में बातचीत करने की पेशकश की है।

देहरादून 27 फरवरी 2022,

यूक्रेन संकट: रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के चौथे दिन बाद रूस ने शान्ति वार्ता के लिए सहमति जताते हुए बेलारूस में बातचीत करने की पेशकश की है। लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमीर ज़ेलिंस्की रूस के प्रस्ताव से असहमत हैं। रूसी न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि वह बेलारूस में यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है। जिसे यूक्रेन के राष्ट्रपति नहीं मान रहे हैं।

रूस यूक्रेन पर पूरी तरह सैन्य हमला करने के साथ-साथ बातचीत का विकल्प भी रख रहा है। रूस के इस रणनीति में संशय से ही ज्यादा नजर आता है। क्योंकि रूस ने खारकील में गैस की पाइपलाइन के ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद खारकीव में रूसी सेना दाखिल हो गई थी। अब रूस कीव पर कब्जे की तैयारी कर रहा है। इसके लिए उसने घेराबंदी शुरू कर दी है।

रूस ने कहा है कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन के अधिकारियों से बातचीत करने के लिए बेलारूस के होमेल शहर पहुंच गया है। रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल में सैन्य अधिकारी और राजनयिक शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए तैयार है और हम यूक्रेन के अधिकारियों का इंतजार कर हैं।’

रूस के इस प्रस्ताव पर यूक्रेन के राष्ट्रपति और उनके अधिकारियों ने कहा है कि वे रूस से बातचीत के लिये तैयार हैं लेकिन बेलारूस में कतई नहीं। उनका कहना है कि बेलारूस का इस्तेमाल उन पर आक्रमण के लिये किया गया। उन्होंने पहले भी रूस से शांति वार्ता करने के लिए तैयार होने की इच्छा जतायी थी हालांकि वार्ता के लिये स्थान तथा समय के बारे में उन्हें कोई भी सटीक जानकारी नहीं दी गई थी।

गौरतलब है कि रूस ने बृहस्पतिवार को यूक्रेन पर हमला कर दिया और उसकी सेना राजधानी कीव के करीब भी पहुंच गयी हैं तथा देश के तट पर उसने अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। वहीं, यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि रूस के सैनिक देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गए हैं और सड़कों पर लड़ाई जारी है।

यूक्रेन पर रूस का हमला जारी है। यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में रूस की सेना कहर बरपा रही है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा करना चाहता है। यूक्रेन के मुताबिक, रूसी सेना ने न्यूक्लियर कचरे पर हमला कर दिया है। कीव की सड़कों पर लड़ाई जारी है। रूस द्वारा मिसाइल से कीव पर बमबारी की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.