June 24, 2026

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 171 चिकित्सकों की नियुक्ति होगी।

देहरादून 19 फरवरी 2023,

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा 24 संकायों के लिये चयनित चिकित्सकों की सूची चिकित्सा शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी “रोजगार सृजन कार्यक्रम” के तहत चयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

इस संबंध में प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखण्ड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों को शीघ्र ही फैकल्टी सदस्य के रूप में 171 चिकित्सक मिल जायेंगे। उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न संकायों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 339 पदों का अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा था, जिनके सापेक्ष चयन बोर्ड द्वारा 171 चिकित्सकों का असिस्टेंट प्रोफसेर के लिये चयन किया गया है।

चयनित 171 चिकित्सकों में, एनाटॉमी एवं फार्माकोलॉजी संकाय में 8 असिस्टेंट प्रोफेसर, एनेस्थीसिया 19, बायोकेमेस्ट्री और ऑप्थेलमोलॅजी 7-7, कम्युनिटी मेडिसिन 13, बल्ड बैंक एवं डर्मेटोलॉजी 3-3, फॉरेन्सिक मेडिसिन एवं रेस्पीरेट्री मेडिसिन (टीबी एंड चेस्ट) 4-4, जनरल मेडिसिन एवं ओटो-राइनो-लेरिंगोलॉली 8-8, जनरल सर्जरी, ऑब्स्टेट्रीक एंड गायनी 10-10, माइक्रोबायलॉजी 9, पैथोलॉजी 10, पीडियाट्रिक्स एवं आर्थोपीडिक्स 11-11, फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन 2, फिजियोलॉजी 7, साईकाइट्री 3, रेडियोडायग्नोसिस 1 तथा रेडियोथेरेपी में 5 असिस्टेट प्रोफेसर हैं।

इन सभी चयनित चिकित्सकों की नियुक्तियां उत्तराखंड के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों श्रीनगर, देहरादून, अल्मोड़ा हल्द्वानी और रूद्रपुर में की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों चयनित फैकल्टी सदस्यों को शीघ्र ही नियुक्ति पत्र दिये जायेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.