July 2, 2026

राज्यों के पूंजीगत व्यय राज्यों के हिस्से की सामान्य 47,541 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने के साथ एक महीने की अग्रिम किस्त जोड़ कर,कुल 95,082 करोड़ रुपए राज्यों को जारी किये जाएंगे: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

देहरादून 16 नवंबर 2021,

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सुधार पोस्ट-कोविड ​​​​महामारी के विषय पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक को सम्बोधित किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए, 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, तीन राज्यों के डिप्टी सीएम, जम्मू-कश्मीर के एलजी और अन्य राज्यों के वित्त मंत्रियों से वार्ता कर समीक्षा करी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बैठक में कुछ मुख्यमंत्रियों ने राज्यों के पूंजीगत व्यय को बढ़ाने का अनुरोध किया। सीतारमण ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मैंने वित्त सचिव से कहा है कि राज्यों के हिस्से की सामान्य 47,541 करोड़ रुपए की राशि दिए जाने के बजाय 22 नवंबर को उन्हें एक महीने की अग्रिम किस्त भी दे दी जाए। इस तरह राज्यों को उस दिन 95,082 करोड़ रुपए जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक महीने की अग्रिम किस्त मिलने से राज्यों के पास पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त राशि होगी, जिसका इस्तेमाल वे ढांचागत आधार खड़ा करने में कर सकते हैं।

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने बैठक में बताया कि, पेट्रोल में 5 रुपए और डीजल में 10 रुपए की कमी उत्पाद शुल्क के गैर-साझा करने योग्य हिस्से में हुई है, जिसका अर्थ है कि पूरा नुकसान केंद्र सरकार उठा रही है। साथ ही कहा कि उत्पाद शुल्क में कमी से किसी राज्य सरकार को हस्तांतरण का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.