August 8, 2026

शेयर बाजार मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक।

 

देहरादून  नवंबर

मुम्बई: शेयर बाजार मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 400 तो निफ्टी 110 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। बाजार को गिराने में बैंकिंग सेक्टर, एफएमसीजी और फार्मा क्षेत्र के शेयरों को माना जा रहा है। इन सेक्टर्स के शेयरों में बड़ी बिकवाली नजर आई है। ऑटो और आईटी क्षेत्र के शेयरों में खरीदारी हुई है।

बढ़ने वाले शेयरों पर नजर डालें तो मारुति सुजुकी 7.29 फीसदी की शानदार बढ़त के साथ 8050 रुपये पर बंद हुआ है। वहीं M&M 3.44 फीसदी की बढ़त के साथ 960 रुपये, टाटा मोटर्स 2.69 फीसदी बढ़कर 519 रुपये और हीरो मोटोकोर्प 2.14 फीसदी की उछाल के साथ 2750 रुपये पर बंद हुआ है।

गिरवे वाले शेयरों पर में श्री सीमेंट्स 938 रुपये टूटकर 28138 रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज 59.90 रुपये गिरकर 2517, एसबीआई 11.45 रुपये गिरकर 495 रुपये और हिंडाल्को 10.30 रुपये गिरकर 445 रुपये पर बंद हुआ है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.