June 24, 2026

राहुल गांधी ने विशेषाधिकार हनन मामले के नोटिस पर जवाब भेजा।

देहरादून 16 फरवरी 2023,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विशेषाधिकार हनन मामले के नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को अपना विस्तृत जवाब भेजा है। बजट सत्र में 7 फरवरी को राहुल गांधी ने अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर लगाए गए आरोपों के मुद्दे पर लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा के दौरान प्रश्न उठाए थे। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा राहुल गांधी के इन बयानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेषाधिकार हनन का मामला बताया गया। जिसके बाद भाजपा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी के भाषण पर विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी करने की मांग की थी। इस पर लोकसभा सचिवालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी किया है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विशेषाधिकार हनन नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को जवाब भेजा है। राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग-अदानी समूह और प्रधानमंत्री के मुद्दे पर अपने बयानों को सही ठहराया है।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने अपने जवाब में विभिन्न कानूनों और पूर्व के उदाहरणों का हवाला भी दिया है। राहुल ने सदन में चर्चा के दौरान दिए गए अपने बयान को हटाने के फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा था कि उन्होंने संसद की कार्यवाही से हटाई गई उनकी प्रत्येक टिप्पणी के बारे में लोकसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र में जानकारी दी है तथा सबूत दिये हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.