June 24, 2026

“रोजगार शिविर” का आयोजन ।

देहरादून 04 अप्रैल 2023,

मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान ने बताया कि एसएससीआई एस इंण्डिया लि0 देहरादून, ने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन से विकासखण्डवार “रोजगार शिविर” का आयोजन कराए जाने का अनुरोध किया है।

एसएससीआई एस इंण्डिया लि0 देहरादून द्वारा विकासखण्ड कालसी में 05 अप्रैल, विकासनगर में 06 अप्रैल, चकराता में 07 अप्रैल, सहसपुर में 08 अप्रैल, डोईवाला में 10 अप्रैल तथा विकासखण्ड रायपुर में 11 अप्रैल को “रोजगार शिविर” का आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों एवं क्षेत्रीय सेवायाजन अधिकारी को निर्देशित किया है समन्वय करते हुए शिविर का आयोजन करना सुनिश्चित करें।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.