June 30, 2026

रोड शो और रैलियों पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक:नामांकन के पश्चात छोटी जनसभायें कर सकेंगे।

देहरादून 23 जनवरी 2022,

दिल्ली: चुनाव आयोग ने रोड शो और रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया के पश्चात राजनीतिक दलों को छोटी जनसभायें निर्देशित संख्या में कराने की छूट देकर राहत दी है। इसके तहत अब वह प्रत्येक चरण में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद छोटी जनसभाएं कर सकेंगे। हालांकि इसमें लोगों की अधिकतम संख्या पांच सौ ही रहेगी।

आयोग ने पहले चरण में सम्पन्न होने वाले चुनाव के लिए छोटी सभायें 28 जनवरी से तथा दूसरे चरण के चुनाव के लिए एक फरवरी से कर सकेंगे । इस राहत के साथ आयोग ने रोड शो और रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को पांचों चुनावी राज्यों के उच्च अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ छूट का ऐलान किया है। डोर-टू-डोर होने वाले प्रचार में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को दोगुना कर दिया है। अभी तक डोर-टू-डोर प्रचार के लिए सुरक्षा बलों के अलावा सिर्फ पांच लोगों की ही अनुमति थी। जारी किए गए नये दिशा निर्देश के अनुसार सुरक्षा बलों के अतिरिक्त दस लोग शामिल हो सकेंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.