July 17, 2026

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई।

देहरादून 04 जुलाई 2022,

शिवगंगा एनक्लेव जन कल्याण समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट के आवास पर आयोजित की गई । जिसमे समिति द्वारा कार्यो में किये खर्च, रख रखाव व व्यवस्थाओ को और बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन समिति के सचिव निशीथ सकलानी द्वारा किया गया।

बैठक में सभी से अनुरोध किया गया कि सभी लोग अपने घरों के आसपास की स्ट्रीट लाइटों को समय पर ऑन ऑफ कर दें। यह हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है ।

बैठक में निर्णय लिया गया की सोसाइटी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपना सहयोग दें। कोई भी कूड़े को खुले स्थानों में ना डालें बल्कि नगर निगम की कूड़े वाली गाड़ी में ही डालें।

इस दौरान कृपाल सिंह बिष्ट, निशीथ सकलानी, केसर सिंह, देवेंद्र चौहान, धन सिंह राणा, निर्मल साहनी, अंकित राजपूत, राजपाल सिंह, प्रकाश चंद्र पांडे, कुलदीप कुमार यादव, मुकुल मनोहर, आशीष रात्रा, अमीचंद भान, हरीश चंद्र, अमित कुमार, गजेंद्र सिंह रावत, P उज्जवल चौहान सिद्धार्थ सकलानी, आयुष बिष्ट एवं रजत गुसाईं आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.