August 8, 2026

शेयर बाजार में निरन्तर गिरावट जारी:सेंसेक्स में 1093.22 अंक , और निफ्टी में 326.15 अंक की गिरावट।

देहरादून 16 सितंबर 2022,

मुंबई: शेयर बाजार में निरन्तर गिरावट जारी है। बीएसई के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट पर बंद हुए। आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली है।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1093.22 अंक की गिरावट के साथ 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 326.15 अंक टूटकर 17,551.25 के स्तर पर बंद हुआ।

गत गुरुवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 412.96 अंक यानी 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 59,934.01 के स्तर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 131.30 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 17,872.45 अंक पर बंद हुआ था।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.