August 8, 2026

शेयर मार्केट में भी यूक्रेन संकट का भारी प्रभाव ।

देहरादून 22 फरवरी 2022,

मुंबई: शेयर मार्केट में भी यूक्रेन संकट का भारी प्रभाव देखने को मिला है। शुरुआती भारी गिरावट के बाद आखिर में बाजार संभला। निफ्टी 17,000 के पार बंद होने में कामयाब हुआ। निफ्टी में नीचे से 250 अंक का और सेंसेक्स में 950 अंकों का सुधार हुआ।

निफ्टी बैंक निचले स्तर से 560 प्वाइंट सुधरकर बंद हुआ। पावर को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही। मिडकैप, स्मॉल कैप शेयरों में बिकवाली रही। रियल्टी, मेटल, IT में सबसे ज्यादा दबाव रहा। पावर शेयरों में हल्की खरीदारी रही।

निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में बिकवाली  सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स आज 382.91 अंक अथवा 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 57300.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 114.50 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 17,092.20 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.