June 26, 2026

सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने निगम के लाभांश का ₹20 करोड़ का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

देहरादून 16 नवंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूजेवीएन ने जल विद्युत के क्षेत्र में अपनी विकासशील सोच व कार्य संस्कृति से देशभर के सरकारी संस्थानों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम से जल विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि यूजेवीएन को उत्तराखण्ड को ऊर्जा प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की विकास योजनाओं को समय पर पूर्ण करने में हमें केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। इसका उदाहरण लखवाड़ बहुउद्देश्यीय जल विद्युत परियोजना एवं जमरानी बांध परियोजना है जिसमें तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम तथा प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल ने निगम के लाभांश का ₹20 करोड़ तथा प्रबंध निदेश पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने ₹5 करोड़ का लाभांश का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रबंध निदेशक यूपीसीएल श्री अनिल यादव सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.