June 25, 2026

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में रहे।

देहरादून 19 मई 2022,

मुंबई: वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली के बीच स्थानीय बाजार सेंसेक्स और निफ्टी भी गुरुवार को भारी नुकसान के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 1400 अंक से अधिक गिरावट आई। बिकवाली के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 2.60 प्रतिशत से अधिक के नुकसान में रहे।

विदेशी निवेशकों की घरेलू बाजारों में लगातार निकासी से भी स्थानीय बाजार प्रभावित हुआ है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,416.30 अंक यानी 2.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,792.23 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान यह एक समय 1,539.02 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 52,669.51 तक आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 430.90 अंक यानी 2.65 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 15,809.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं आईटीसी और डॉ. रेड्डीज के शेयर इस दौरान लाभ के साथ बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.29 प्रतिशत घटकर 107.7 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

डॉलर के मुकाबले रुपये अस्थिर बना हुआ है इसके चलते रुपए में गिरावट जारी है। गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपये घटकर 77.67 रुपये तक पहुंचा। इसके चलते आयात लगातार महंगा होता जा रहा है। लागत दर बढ़ने से कंपनियां कीमतें बढ़ाने लगी हैं। सरकार का वित्तीय घाटा भी बढ़ सकता है। मई महीने में विदेशी निवेशक अब तक तीस हजार करोड़ रुपए रुपये निकाल चुके हैं। 2022 में अब तक विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से एक लाख सत्तावन हजार करोड़ रुपये वापस निकाल चुके हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.