June 24, 2026

हिजाब मामले पर फैसला देने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को सोशल मीडिया पर धमकी।

देहरादून मार्च 2022,

कर्नाटक: हिजाब मामले पर फैसला देने वाले कर्नाटक हाई कोर्ट के जजों को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में तमिलनाडु पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में एड्वोकेट उमापति ने शनिवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के पास शिकायत दर्ज कराई है।शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर वाइरल वीडियो में एक व्यक्ति चीफ जस्टिस को धमकी दे रहा है। इस दौरान वह झारखंड के न्यायाधीश के हुई कथित हत्या का भी जिक्र कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रहमतुल्ला को तिरुनलवेली से जमाल मोहम्मद को तंजवुर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दो और लोगों, टीएनटीजे मदुरै के जिला अध्यक्ष हबीबुल्लाह और उपाध्यक्ष आसन बादशाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.