June 25, 2026

29और 30 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 7 एवं 8 दिसंबर को होगा। 

देहरादून 20 नवंबर 2021,

देहरादून: 29 और 30 नवंबर को प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र अब गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 7 एवं 8 दिसंबर को आहूत होगा।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि भराड़ीसैंण में दिसंबर माह में दो दिवसीय सत्र आहूत किया जा रहा है जिसको लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है।

2022 में उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए यह सत्र वर्तमान सरकार का आखिरी सत्र ही होगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.