October 5, 2026

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का 6 दिवसीय कार्यक्रम शुरू:9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक: भारत से धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल

Delhi 05 July 2026

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार का 6 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है।जिसमें 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई 2026 तक चलेगा। तेहरान, कोम और मशहद में विभिन्न धार्मिक और राजकीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।अयातुल्ला अली खामेनेई 9 जुलाई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक होंगे।

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेताअयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के चार महीने बाद, विशेष तकनीकों से सुरक्षित उनके पार्थिव शरीर को तेहरान और इराक के पांच शहरों में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लाखों लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जिसमें भारत के विदेश राज्य मंत्री भी शामिल हैं। छह दिवसीय राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस दौरान ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगे और ‘ट्रंप को मार डालो’ के बैनर भी दिखे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर तंज कसा है। एक भावुक क्षण में, उनकी 14 महीने की पोती का ताबूत भी रखा गया। अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम संस्कार यात्रा तेहरान से शुरू होकर ईरान के पवित्र शहर कोम और इराक के कर्बला से गुजरी।

तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत से हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्मगुरुओं का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ है। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने तेहरान में अयातुल्ला अली खामेनेई को भारत सरकार और देशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के मौके पर विवादास्पद बयान देते हुए हुए कहा कि अमेरिका ने मानवता के नाते उन्हें दफनाने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी है, क्योंकि अमेरिका ‘अच्छा’ है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.