August 8, 2026

भाजपा उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने समाज के विशिष्ट नागरिकों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया

देहरादून 15 जून 2022,

उत्तराखंड: भाजपा उत्तराखंड की ओर से ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पखवाड़े’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी व वर्तमान उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन और महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने समाज के विशिष्ट नागरिकों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया।

उन्होंने आज उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल, संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती और डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के आर जैन ,एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आर एस दीक्षित, डॉ अर्चना पाल से मिलकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से आई विकास पुस्तिकाएं भेंट कीं। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. देवेंद्र भसीन (क्लब के प्रथम अध्यक्ष) व वरिष्ठ सदस्य राजीव उनियाल का स्वागत किया।

डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों शिष्ट- विशिष्ट व्यक्तियों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर फीडबैक लेना आवश्यक है। भाजपा यह कार्य निरंतर करती है। इस संवाद से पार्टी को भविष्य का तय करने के लिए दिशा मिलती है। लोकतंत्र में आवश्यक है कि समाज के विभिन्न वर्गों में आपसी संवाद सदैव बना रहे। इस मौके पर पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.