June 24, 2026

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून 15 जून 2022 ,

उत्तराखंड: जनपद देहरादून में पैट्रोल किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर 13 जून को फैलाई गई अफवाह पर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने कठोर कार्रवाई करते हुए ऐसे 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पैट्रोल किल्लत को लेकर जिन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाई है उनको चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करें। यदि भविष्य में अगर कोई इस प्रकार के अफवाह फैलाता है तो ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील किया कि किसी अफवाह एवं बहकावे में ना आएं जनपद में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है तथा खपत के अनुसार पर्याप्त ईधन है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.