August 9, 2026

151 पुलिस कर्मियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ प्रदान किए गए।

देहरादून 12 अगस्त 2022,

दिल्ली: अपराधिक मामलों की जांच में उत्कृष्टता के लिए 151 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2022 के ‘केंद्रीय गृह मंत्री पदक’ प्रदान किए गए। यह पदक वर्ष 2018 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देना और जांच में उत्कृष्टता को मान्यता देना है।

जिन पुलिस कर्मियों को इन पदकों से सम्मानित किया गया है उनमें 15 सीबीआई के, 11 महाराष्ट्र पुलिस के, 10 मध्य प्रदेश, 10 उत्तर प्रदेश पुलिस के , 8 केरल पुलिस , 8 राजस्थान पुलिस , 8 पश्चिम बंगाल पुलिस के हैं। तथा शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों/ संगठनों के हैं। इन पदक प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों में 28 महिला पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.