June 25, 2026

2000 रुपये के नोट जारी करना बंद,भारतीय रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला।

2000

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है RBI ने 2016 के नोटबंदी के बाद जारी 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया है।हालांकि बाजार में मौजूद 2000 नोटो के मान्यता रहेगी परंतु झपाई नही होगी।

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें। आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट सर्कुलेशन बने रहेंगे। यानी जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा2। 3 मई 2023 से 20000 रुपये की लिमिट तक 2000 रुपये का नोट 30 सितंबर 2023  तक बदला जा सकेगा।

आरबीआई ने प्रेस रिलीज में बताया कि 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था।साल 2016 नवंबर में नोटबंदी के बाद 2000 हजार रुपये का नोट लाया गया था।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.