October 5, 2026

मुख्यमंत्री ने मोटर मार्ग निर्माण, डामरीकरण, इण्टर लॉकिंग टाईल्स, रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु लगभग चौदह करोड़ मंजूर किए।

देहरादून 19 जून 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मोटर मार्ग निर्माण, डामरीकरण, इण्टर लॉकिंग टाईल्स, रेन वाटर हार्वेस्टिंग आदि योजनाओं के लिए लगभग चौदह करोड़ रुपए मंजूर किए। मुख्यमंत्री द्वारा केदारनाथ विधानसभा में त्रियुगीनारायण- तोषी मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 4 करोड़ 52 लाख रूपये व तौणीधार-पैलिंग मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं पी०सी० द्वारा डामरीकरण के कार्य हेतु 4 करोड़ 70 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मुख्यमंत्री द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा में चलकुड़िया मसमोली- सकनोली-नौखेली मोटर मार्ग के किमी 3 से 5 तथा किमी 6 से 8 के डामरीकरण के कार्य हेतु 3 करोड़ 64 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

साथ ही खटीमा विधानसभा में तहसील रोड से केन्द्रीय विद्यालय के बगल से सिविल अस्पताल खटीमा को सेल्स टैक्स कार्यालय रोड से जोड़ने हेतु इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा लिंक मार्ग के निर्माण हेतु 38.52 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न शासकीय कार्यालयों में वर्षा जल संरक्षण प्रणाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु , रेसकोर्स में हरि आवास कालोनी तथा कारगी चौक में एस.टी.पी हेतु कुल 32.24 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.